अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में मेयर पद का चुनाव जीत कर इतिहास रचने वाले ज़ोहरान ने आज फिर एक इतिहास बनाया जब उन्होंने शहर के नए मेयर पद की शपथ ली, और यह शपथ बाइबिल पर नहीं, बल्कि कुरान पर ली गई, यह पहली बार हुआ जब न्यूयॉर्क सिटी के किसी मेयर ने इस्लाम के पवित्र ग्रंथ पर शपथ ली।
जोहरान ममदानी ने एक जनवरी, 2026 को न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ ले ली। वह शहर के पहले मुस्लिम मेयर और बीते 100 साल में सबसे कम उम्र के मेयर बनकर इतिहास रच चुके हैं। वह न्यूयॉर्क के पहले मेयर भी बन गए हैं जिन्होंने बाइबिल नहीं, बल्कि क़ुरान पर पद की शपथ ली।
34 साल के जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर हो गए हैं। इसके साथ ही वह पहले दक्षिण एशियाई, पहले अफ्रीका में जन्मे और पहले मुस्लिम नेता बन गए हैं जो इस पद तक पहुंचे हैं।
उनका शपथ ग्रहण समारोह सिटी हॉल के नीचे स्थित एक बंद पड़ी सबवे स्टेशन में हुआ। कुरान पर शपथ लेने के फैसले पर कुछ रूढ़िवादी नेताओं ने नाराजगी जताई। हालांकि नागरिक अधिकार संगठनों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों का हिस्सा बताया।
1 जनवरी 2026 - 14:07
समाचार कोड: 1768510
कुरान पर शपथ लेने के फैसले पर कुछ रूढ़िवादी नेताओं ने नाराजगी जताई। हालांकि नागरिक अधिकार संगठनों ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों का हिस्सा बताया।
आपकी टिप्पणी